उदयपुर की झीलें आधी खाली, बारिश में कमी का असर

उदयपुर, 1 अक्टूबर: इस बार उदयपुर में औसत से भी कम बारिश हुई है, जिसके चलते झीलें आधी से ज्यादा खाली पड़ी हैं। अक्सर अगस्त और सितंबर में फतहसागर झील के गेट जब खोले जाते हैं तो शहर उमड़ पड़ता है, लेकिन इस बार गेट खोलना तो दूर फतहसागर में आधा पानी भी नहीं है।
फतहसागर झील में पूर्ण भराव क्षमता 13 फीट है, लेकिन इसमें इस बार सिर्फ भराव क्षमता का 5.68 फीट पानी ही है, वहीं करीब 11 फीट क्षमता वाली पिछोला झील में इस समय 7.84 फीट पानी ही है।
जब पिछोला झील भर जाती है तो उसका पानी भी लिंक नहर के जरिए फतहसागर में आता है। इसके अलावा स्वरूपसागर के गेट खोलते ही पानी आयड़ नदी होकर उदयसागर जाता है, लेकिन बारिश कम होने के चलते इनमें कुल भराव क्षमता का भी पानी नहीं पहुंचा है।
फतहसागर झील में यहां से आता है पानी
फतहसागर झील में मुख्य रूप से पानी छोटा मदार और बड़ा मदार तालाब पर चादर चलने के बाद मदार नहर से होकर यहां आता है। इसके अलावा बड़ी तालाब पर रपट चलने के बाद उसका पानी भी ऊपली बड़ी, हवाला कलां होते हुए फतहसागर झील में पहुंचता है।
साथ ही पिछोला झील भरने के बाद जब काले किवाड़ के गेट खोले जाते हैं तो पिछोला का पानी भी लिंक नहर होकर फतहसागर में आता है। इस तरह फतहसागर भरता है। फतहसागर भरने के बाद इसका पानी गेट खोलकर आयड़ नदी होकर सीधे उदयसागर झील में जाता है।
पिछोला के कैचमेंट में नहीं हुई बरसात
आमतौर पर उदयपुर के देवास, नाई क्षेत्र जहां अच्छी बरसात होती है। नाई, बूझड़ा, कोडियात इलाका पिछोला झील का कैचमेंट एरिया है। यहां अच्छी बरसात होने से नांदेश्वर चैनल होते हुए सीसारमा नदी से पानी पिछोला झील में पहुंचता है। मगर यहां बरसात नहीं होने से पिछोला में आवक नहीं हो पाई।
ऊपर के जलाशयों का पानी बचाते तो यह समस्या नहीं आती
सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता जीपी सोनी ने बताया कि यदि ऊपर के जलाशयों जैसे देवास योजना का पानी वहीं बचा कर रखा जाता तो आज यह समस्या इतने बड़े रूप में नहीं होती। हमारी झीलों में पानी कम होता तो हम वहां से बचाए पानी को यहां लेकर आते और समस्या नहीं होती।

Leave a Comment

BCCI updates Abhishek Sharma’s health before Pak match. Taarak Mehta’s Sonu to Make a Comeback! Badri Cow: Unique Breed of Uttarakhand’s Mountains Spider Plant Tips Turning Brown? Causes and Solutions. Actress falls for cricket host, enjoys romantic party!