त्योहारी सीजन में उदयपुर-दिल्ली के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली, अक्टूबर 15: त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन करेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09617 उदयपुर सिटी से 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को रात 9.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.15 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। इस दौरान छह फेरे होंगे।
वापसी में गाड़ी संख्या 09618 दिल्ली सराय से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इसके भी छह फेरे होंगे।
इन स्टेशनों पर ठहराव
ट्रेन का मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव होगा।
22 डिब्बों की होगी ट्रेन
रेलसेवा में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, एक गार्ड डिब्बा और एक पावरकार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Leave a Comment

BCCI updates Abhishek Sharma’s health before Pak match. Taarak Mehta’s Sonu to Make a Comeback! Badri Cow: Unique Breed of Uttarakhand’s Mountains Spider Plant Tips Turning Brown? Causes and Solutions. Actress falls for cricket host, enjoys romantic party!