
उदयपुर, 13 अक्टूबर: उदयपुर राजमहल में मेवाड़ राजघराने के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान मेवाड़ की समृद्ध संत परंपरा, आध्यात्मिक विरासत और भक्ति संस्कृति पर सार्थक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान मेवाड़नाथ प्रभु श्री एकलिंगनाथजी के अनन्य आराधक महर्षि हारीत राशि और भक्त शिरोमणि मीराबाई के जीवन, साधना एवं आध्यात्मिक योगदान का स्मरण किया गया। साथ ही मेवाड़ की गौरवशाली धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर विचार साझा किए गए।