उदयपुर के 5-स्टार होटल में 5.74 लाख का बिल चुकाए बिना गया टूरिस्ट

उदयपुर। उदयपुर के 5-स्टार होटल द ओबेरॉय उदयविलास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना चला गया। होटल के लायजनिंग मैनेजर रविन्द्र सिंह ने अंबामाता थाने में मामला दर्ज कराया है।

सब इंस्पेक्टर अजयराज सिंह के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को मेकर बाहा ट्रैवल एजेंसी ने ई-मेल के जरिए दिल्ली निवासी अनुराग यादव के ठहरने की बुकिंग कराई थी। अनुराग अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 14 से 23 अगस्त तक होटल में रुका था। इस दौरान उसने होटल में ठहरने के साथ लंच, डिनर और अन्य सेवाओं का भी लाभ लिया।

चेक आउट के समय बिल देने से किया इनकार

24 अगस्त को चेक आउट के समय होटल की ओर से 5.74 लाख रुपये का बिल दिया गया। पुलिस के अनुसार, अनुराग यादव ने बिल चुकाने से इनकार करते हुए कहा कि इसका भुगतान ट्रैवल एजेंसी करेगी।

हालांकि, ट्रैवल एजेंसी ने बुकिंग के दौरान अनुराग यादव के बिल का भुगतान करने संबंधी किसी तरह की डील होने से इनकार किया है।

ट्रैवल एजेंसी के साथ मिलकर धोखाधड़ी की आशंका

सब इंस्पेक्टर अजयराज सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला ट्रैवल एजेंसी के साथ मिलकर टूरिस्ट की ओर से की गई धोखाधड़ी का लग रहा है। आरोपी दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

BCCI updates Abhishek Sharma’s health before Pak match. Taarak Mehta’s Sonu to Make a Comeback! Badri Cow: Unique Breed of Uttarakhand’s Mountains Spider Plant Tips Turning Brown? Causes and Solutions. Actress falls for cricket host, enjoys romantic party!