महिमा कुमारी का पाकिस्तान को जवाब

राजसमंद, अक्टूबर 14: राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की चौथी समिति में पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी का भारत की ओर से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच का गलत इस्तेमाल कर झूठे और भ्रामक तथ्यों का प्रचार कर रहा है। भारत तथ्यों और दृढ़ता के साथ अपना पक्ष रखता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है और रहेगा। महिमा कुमारी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वहां लोगों के अधिकार, स्वतंत्रता और सम्मान का हनन तत्काल बंद होना चाहिए। नागरिकों की हत्या और दमन की घटनाओं पर भी उन्होंने चिंता जताई तथा भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करने की बात कही।

Leave a Comment

BCCI updates Abhishek Sharma’s health before Pak match. Taarak Mehta’s Sonu to Make a Comeback! Badri Cow: Unique Breed of Uttarakhand’s Mountains Spider Plant Tips Turning Brown? Causes and Solutions. Actress falls for cricket host, enjoys romantic party!