
डूंगरपुर, अक्टूबर 6: आसपुर निवासी डॉ. मुकेश जैन के बेटे दर्शन जैन का 2026-27 रणजी ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम में चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन के अनुसार 54 साल बाद डूंगरपुर के किसी खिलाड़ी को रणजी टीम में जगह मिली है। दर्शन ने बांसवाड़ा जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष देव जोशी की निगरानी में क्रिकेट शुरू किया। कॉल्विन शील्ड में उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए तथा विकेटकीपिंग में बेहतर प्रदर्शन किया। वे कूच बिहार, वीनू मांकड़, राज सिंह डूंगरपुर और सीके नायडू ट्रॉफी में राजस्थान के लिए खेल चुके हैं। दर्शन जिले से रणजी खेलने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले महाराज राज सिंह डूंगरपुर, नाहर सिंह चौहान बेडसा और अशोक उपाध्याय रणजी खेल चुके हैं।