ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत

उदयपुर, अक्टूबर 5: तीतरड़ी-गुप्तेश्वर रोड पर सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और आसपास के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा ट्रक के केबिन में आग लगा दी। सूचना पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया।
सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान निर्मला साहू (48) पत्नी कन्हैयालाल साहू निवासी तीतरड़ी के रूप में हुई है। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। ट्रक तीतरड़ी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान तीतरड़ी-गुप्तेश्वर रोड पर सामने से स्कूटी पर आ रही निर्मला को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताने लगे। लोगों ने पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक के केबिन में आग लगा दी। जिस परिवार के यहां चालक को संरक्षण मिला था, वहां भी आक्रोशित लोगों ने पहुंचकर विरोध किया और हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने चालक को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर लोगों से समझाइश की, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Leave a Comment

BCCI updates Abhishek Sharma’s health before Pak match. Taarak Mehta’s Sonu to Make a Comeback! Badri Cow: Unique Breed of Uttarakhand’s Mountains Spider Plant Tips Turning Brown? Causes and Solutions. Actress falls for cricket host, enjoys romantic party!